MP: जन्माष्टमी से पहले CM मोहन का बड़ा ऐलान, इन स्थान पर बनेंगे श्री कृष्ण के तीर्थ स्थल

भगवान श्रीकृष्ण का इतिहास अब और भी जीवंत और जागृत होने जा रहा है। जी हां राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन्माष्टमी के मौके पर घोषणा करते हुए कहा है कि, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े हुए मध्यप्रदेश के चार स्थानों को तीर्थ क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े मध्यप्रदेश के चार स्थानों को तीर्थ क्षेत्र के तौर पर विकसित करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने जिन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की बात कही है उनमें सांदीपनी आश्रम, नारायण धाम, अमझेरा धाम और जानापाव धाम शामिल है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन क्रम के विषय में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया।
भारतीय इतिहास भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन को चरितार्थ करते आया है। ऐसे में वर्तमान पीढ़ी को श्रीकृष्ण के विषय को बताने में मुख्यमंत्री का यह ऐलान मील का पत्थर साबित होगा। और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था रखने वाले लोग भगवान के इन तीर्थ क्षेत्रों के दर्शन कर सकेंगे।