एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: शिवराज सिंह चौहान के घर आ रही है अमानत, बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की हुई सगाई

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई गुरुवार को दिल्ली के एक होटल में संपन्न हुई। इस समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री और देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है, जी हां मामा के घर अमानत आने वाली है। गुरुवार को शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की अमानत बंसल के साथ सगाई हो गई है। जहां, कार्तिकेय ने अमानत को रिंग पहनाकर अपने घर की अमानत बनाने की पहली रस्म निभाई।

कार्तिकेय और अमानत की सगाई की रस्में दिल्ली के होटल हयात में की गई। सगाई में दोनों परिवार को मिलाकर वीवीआईपी और करीबी सहित 50 लोग शामिल हुए। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सगाई में दोनों परिवारों को मिलाकर 50-60 लोग ही शामिल हुए। सगाई में एंट्री भी बाकायदा मोबाइल पर प्राप्त निमंत्रण कार्ड के आधार पर ही हो रही थी।

बता दें कि, इस सगाई में कोई बड़ा नेता या वीवीआईपी शामिल नही हुआ, बल्कि दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए। शिवराज सिंह चौहान की बड़ी बहू बनने जा रही अमानत राजस्थान के बड़े बिजनेसमैन की बेटी है। अमानत अनुपम बंसल और रुचिका बंसल की बेटी हैं।अमानत बंसल लंदन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी की स्टूडेंट रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button