MP: कार्तिकेय की सगाई में ‘शिव-साधना’ का अलग अंदाज, किसने किया जमकर डांस, जानिए

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई का एक वीडियो सामने आया है , सगाई के दौरान कार्तिकेय अपने होने वाले ससुरजी के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे है। वही कार्तिकेय की होने वाली दुल्हनिया अमानत ने भी सगाई में शानदार डांस किया।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान अपनी सगाई में जमकर नाचे। कार्तिकेय की सगाई दिल्ली की होटल हयात में हुई जहाँ करीब 50 से 60 करीबी रिश्तेदार ही मौजूद रहे है , सगाई कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है जिसमे कार्तिकेय अपने होने वाली दुल्हनिया अमानत बंसल और ससुरजी के साथ डांस करते नजर आ रहे है।
बता दे कि शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय हरियाणा के दामाद बनेंगे। कार्तिकेय की शादी देश की जानी-मानी लिबर्टी शूज कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी से होने वाली है। कार्तिकेय का डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।