Dewas: खातेगांव में तेंदुए ने मचाया कोहराम, इलाके में दहशत का माहौल

खातेगांव के गनोरा में तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। इलाके में रहने वाले लोगो में दहशत का माहौल है। वही तेंदुए के हमले में एक युवक के घायल होने की भी खबर है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुआ होने की जानकारी वन विभाग को दी है।
खातेगांव रेंज के अंतर्गत आने वाले गांव गनोरा में तेंदुआ होने की खबर से इलाके में रहने वाले लोगो में दहशत का माहौल है। गनोरा में रहने वाले लोगो ने इलाके में तेंदुआ होने की जानकारी वन विभाग को दी है। वही तेंदुए के हमले में एक युवक के घायल होने की भी खबर आ रही है। वही वन विभाग लोगो की बात मानने को तैयार नहीं है। लेकिन जब ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया तब वन विभाग के अधिकारी जागे और आनन फानन में वन विभाग की टीम गनोरा पहुंची है।
बता दे इलाके में भारी मात्रा में अवैध रूप से पेड़ो की कटाई की जा रही है। जिससे जंगली जानवर ग्रामीण इलाके में आ जाते है। वही ग्रामीणों ने आरोप लगाया है ,कि वन विभाग पेड़ो की अवैध कटाई को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।