MP: पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया लंदन में बुलंद करेंगे MP की आवाज, इंडो यूके शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया लंदन में मध्यप्रदेश की आवाज बुलंद करेंगे। इंडो यूके शिखर सम्मेलन में पूर्व मंत्री सिसोदिया गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।
प्रतिष्ठित इंडोयूके शिखर सम्मेलन अगले माह नवंबर में ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गुना की बमोरी विधानसभा से पूर्व विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल होंगे। समिट में वह सकारात्मक नेतृत्व पर अपनी बात भी रखेंगे।
बता दें कि, कामकस लंदन, आदि-शंकर वैदिक यूनिवर्सिटी,नीदरलैंड और इंटरनेशनल बुक ऑफ ऑनर के सहयोग से अपना तीसरा इंडो-यूके शिखर सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। यह शिखर सम्मेलन भारत और ब्रिटेन के बीच मजबूत संबंधों और सहयोग को बढ़ावा देता है, जिसका प्रमुख उद्देश्य विश्व शांति और सद्भाव क़ायम करने पर है।
शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और प्रौद्योगिकी पर समर्पित जोर देने के साथ व्यापार, व्यापार, निवेश, सूचना, प्रौद्योगिकी, राजनीति, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर वक्ता अपने अपने विचार साझा करेंगे। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत और यूके के बीच व्यापार और निवेश संपर्क स्थापित और सुदृढ़ करना है। महेंद्र सिंह सिसोदिया शिखर सम्मेलन में सकारात्मक नेतृत्व पर अपना उद्बोधन देंगे।