MP: महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन, बीच सड़क पर चूल्हा जलाकर पोहे बनाए

मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा में शहर महिला कांग्रेस ने रसोई गैस की महंगाई के विरोध में अनूठा प्रदर्शन किया। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लकड़ी का चूल्हा जलाकर पोहा बनाया। इस दौरान कांग्रेस नेत्रियों ने महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में छिंदवाड़ा महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत के विरोध में गुरुवार को भरी दोपहरी में ईएलसी चौक बीच सड़क पर चूल्हा जलाकर पोहे बनाए गए और पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की गई।
महिला कांग्रेस का कहना है कि बढ़ती महंगाई से महिलाऐं परेशान है। गैस सिलेंडर के दाम दिन बा दिन बढ़ने से अब महिलाओं के गहने बिकने की नौबत आ गया है , अब दो वक्त का खाना बनाना मुश्किल हो गया है।
आयोजित प्रदर्शन में मंजू बैस, किरण चौधरी, दीपा यादव, रानू डेहरिया, अन्नू अरोरा, सरला सिसोदिया, संगीता ठाकुर, संतोषी गजभिये, मनीषा पाल, स्मिता, नेहा सहित अन्य कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रही।