एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: फरमान से शादी के बाद मोनालिसा ने बदले तेवर, डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

प्रयागराज के कुंभ मेले से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले ने मंगलवार को डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। देखिये ये खास रिपोर्ट

महाकुंभ से रातोरात सेंसेशन बनीं मोनालिसा को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने स्टार बनाया। अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में हीरोइन लिया, एक्टिंग की ट्रेनिंग दी। लेकिन फरमान खान की दुल्हन बनने के बाद मोनालिसा के तेवर ही बदल गए हैं। मोनालिसा की शादी को उनके परिवार और सनोज मिश्रा ने लव जिहाद का नाम दिया। इस रिश्ते पर सवाल उठाए. इस पूरे विवाद पर मोनालिसा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनोज मिश्रा को आड़े हाथों लिया। 

मोनालिसा ने अपनी डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड जैसा गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, सनोज मिश्रा ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब उन्होंने परिवार को इस बारे में बताया, विरोध किया, तो उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया उल्टा मोनालिसा को चुप रहने को कहा। 

बता दें कि, मोनालिसा-फरमान की शादी का सबसे बड़ा धक्का सनोज को ही लगा था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मोनालिसा ने उनकी फिल्म को रिलीज से पहले संकट में डाल दिया है। कुल मिलाकर मोनालिसा के बदले तेवरों ने एकबार फिर खलबली मचा दी है। अब देखना होगा कि सनोज इन आरोपों पर क्या सफाई देते है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button