MP: BJP में बड़ा फेरबदल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की बदली जिम्मेदारी

MP बीजेपी में बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि आरएसएस का सह क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है। हितानंद शर्मा को मध्यक्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे करीब 4 साल से मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
हितानंद शर्मा के स्थान पर बीजेपी का नया संगठन महामंत्री कौन होगा, इस संबंध में फिलहाल पार्टी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।बीजेपी में संगठन महामंत्री का पद सबसे महत्वपूर्ण बीजेपी में संगठन महामंत्री का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। प्राय: संघ के ही किसी वरिष्ठ पदाधिकारी को यह अहम दायित्व दिया जाता है। ऐसे में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का दायित्व बदलकर उन्हें मध्यक्षेत्र का सह-बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रकार संघ ने उन्हें मूल केडर में वापस बुला लिया है।



