एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: विधानसभा घेरने निकली कांग्रेस का मंच टूटा, कई नेता हुए घायल

मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर प्रदेश की किसान एवं जनविरोधी सरकार के खिलाफ व्यापक धरना एवं घेराव कार्यक्रम किया जा रहा था। अचानक मंच गिरने से मंच पर आसीन वरिष्ठ नेताओं सहित एक दर्जन से अधिक नेतागण घायल हो गये।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन डॉ. संजय कामले ने बताया कि, मंच गिरने की घटना बेहद दुखद और गंभीर है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, उपाध्यक्ष एवं पूर्व संगठन प्रभारी राजीव सिंह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुये हैं, उन्होंने करीब के सिद्धांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका जलिट आपरेशन चल रहा है। उन्होंने बताया कि श्री सिंह के अलावा प्रदेश प्रभारी श्री हरीश चौधरी, रवि जोशी, महेन्द्र सिंह चौहान, श्रीमती रोशनी यादव, योगेश यादव, महेन्द्र जोशी, मानक अग्रवाल, यादवेन्द्र सिंह, जयश्री हरिकरण, शैलेन्द्र पटेल, विधायक भैरोसिंह बापू, रिंकी रघुवंशी, सहित दर्जन भर से अधिक नेताओं को भी चोटें आई हैं। जिन्हें सिद्धांता, स्मार्ट सिटी अस्पताल, 1250 अस्पताल, बंसल अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी सहित नेताओं ने राजीव सिंह को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया और स्वयं वहां रूके।

डॉ. कामले ने बताया कि राजीव सिंह के घायल होने की खबर लगते ही पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण, पार्टी कार्यकर्ता और उनके परिजन अस्पताल पहुंच गये हैं और सभी ने उनके उनके ठीक स्वस्थ्य होने की कामना की है। सभी घायलों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी चिंतित हैं और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घायल कांग्रेसजनों की पल-पल की खबर ले रहे हैं। 

डॉ. कामले ने बताया कि हादसे में घायल श्री राजीव सिंह की खबर जैसे ही वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच रही है, सभी वरिष्ठ नेता उनके स्वास्थ्य की जानकारी लगातार ले रहे हैं और उनके स्वास्थ्य की कामना करते हुये उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button