एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस, CM मोहन यादव ने लिया संकल्प

मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एमपी को देश का नंबर वन राज्य बनाने का संकल्प लिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश अगले 5 साल में अपनी आर्थिक व्यवस्था डबल करेगा।

भारत का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश का 1 नवंबर को स्थापना दिवस है। एमपी के गठन के 69 साल पूरे हो जाएंगे। मध्य प्रदेश अपनी सांस्कृतिक, प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण विशेष स्थान रखता है। इसे “भारत का हृदय” कहा जाता है क्योंकि यह देश के भौगोलिक केंद्र में स्थित है। यहाँ खजुराहो के मंदिर, साँची के बौद्ध स्तूप और भीमबेटका की गुफाएँ जैसे विश्व धरोहर स्थल मौजूद हैं। यह राज्य कई राष्ट्रीय उद्यानों, आदिवासी परंपराओं, और तानसेन संगीत समारोह और खजुराहो नृत्य महोत्सव जैसे प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हम दीपोत्सव के बाद अब राज्योत्सव मना रहे है। हम सब मिलकर संकल्प करें आने वाले 5 वर्षों में मध्यप्रदेश अपनी आर्थिक व्यवस्था डबल करेगा और सभी प्रकार के रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाते हुए देश में नंबर वन का राज्य बनेगा।

एमपी राज्य के गठन के बाद राजधानी को लेकर इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के बीच खींचतान भी हुई, लेकिन सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता के कारण भोपाल को राजधानी घोषित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button