मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस, CM मोहन यादव के साथ BJP ने मनाया जश्न

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रोशनपुरा चौराहे पर आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया, वही रविंद्रभवन में पार्श्व गायक अंकित तिवारी ने अपने गानों से समा बांधा।
1 नवंबर को मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा रोशनपुरा पर भव्य आतिशबाजी और मिठाई वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यरूप से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने स्थापना दिवस का जश्न मनाया और जमकर आतिशबाजी की है।
मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को 10 साल बाद रवींद्र भवन के मुक्ताकाशी मंच पर समारोह हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे सुहासिनी जोशी ने मध्यप्रदेश गायन से की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाते हुए कोरियोग्राफर माधव बारिक के निर्देशन में समावेत नृत्य ‘अमृत मध्य प्रदेश’ की प्रस्तुति हुई। बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी ने परफॉर्म किया। उन्होंने मुरशिद मेरा…, ऐ दिल है मुश्किल और कई बॉलीवुड सॉन्ग्स से समां बांधा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, एमपी की स्थापना का पहला साल 1956 है। हमने प्रदेश में 4 दिन का यह उत्सव और 5 दिन का दीपोत्सव मनाने का निर्णय किया है।’ सीएम ने कहा, ‘अयोध्या से चलकर भगवान राम ने मध्यप्रदेश के चित्रकूट में सर्वाधिक साल गुजारे हैं। हमारा अतीत भी इतना गौरवशाली है, यह हमारा सौभाग्य है।
गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है। इस साल मध्य प्रदेश अपना 69वां स्थापना दिवस मना रहा है। समारोह 4 दिन तक हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा।