MP: विधानसभा का मानसून सत्र, पहले दिन ही कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। वे हाथों में तख्तियां और गिरगिट के खिलौने लेकर पहुंचे।
कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि, सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण नहीं देना चाहती। वह बार-बार गिरगिट की तरह रंग बदल रही है।
वही बीजेपी ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा कि OBC का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया है, कांग्रेस को पिछड़ा वर्ग के लिए बोलने का कोई अधिकार नहीं है
वही सदन के अंदर सत्र की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पूर्व विधायक राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह, रघुनाथ चौधरी, शंकर लाल मुन्नाखेड़ी, सरदार सुखदेव सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी, फिल्म अभिनेता मनोज कुमार, लोक कलाकार रामसहाय पांडे को श्रद्धांजलि दी।