एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026, CM मोहन यादव ने लांच की स्पेस टेक पॉलिसी

राजधानी भोपाल में “मध्य प्रदेश रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026” हुई जहाँ सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को AI हब बनाया जाएगा, इस दौरान उन्होंने प्रदेश को डिजिटल और एआई युग में आगे बढ़ाने की दिशा में स्पेस टेक पॉलिसी लांच की है। 

भोपाल में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने AI-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए राज्य का रणनीतिक रोडमैप प्रस्तुत किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण एमओयू भी साइन किए गए, जिससे तकनीकी निवेश और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार अपने डाटा को तेजी से डिजिटाइज कर रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के डाटा को हम डिजिटाइज कर रहे हैं। 1960 का डेटा भी डिलिटाइज किया गया है। उन्होंने कहा कि संदीपनी और शंकराचार्य का ध्यान केंद्र मध्य प्रदेश में है। हमारा ज्ञान विस्तृत एआई समझ नहीं पाएगा। तंत्र, मंत्र, यंत्र और एक और यंत्र आ गया है षडयंत्र, यह इन सब पर भारी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सुशासन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश को AI हब के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार नीतिगत और तकनीकी प्रयास कर रही है।

कुल मिलाकर, भोपाल में आयोजित यह एआई कॉन्फ्रेंस प्रदेश को डिजिटल इंडिया के लक्ष्य से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है। स्पेस टेक पॉलिसी का शुभारंभ और एआई मिशन की घोषणा आने वाले समय में मध्य प्रदेश की पहचान को तकनीकी मानचित्र पर और मजबूत करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button