MP: नया साल नया लक्ष्य, नए रंग और नए जोश में नजर आएगी BJP-कांग्रेस

नए साल में बीजेपी और कांग्रेस नए जोश और नए रूप में नजर आएगी। बीजेपी को जहाँ नए साल में नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा, वही कांग्रेस भी संगठन में बदलाव कर पार्टी को ग्रामीण स्तर तक मजबूत बनाएगी।
साल 2024 का आज आखिरी दिन हैं। साल 2025 का आगाज होने जा रहा है। इस आगाज के साथ ही अब बीजेपी में 2025 बदलाव के बरस के तौर पर दर्ज होगा। जनवरी की शुरुआत से ही पहले जिला फिर राज्य और जनवरी महीने के आखिर तक भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। पार्टी ने जो समय सीमा संगठन चुनाव के लिए तय की है उसके मद्देनजर सूर्य के उत्तरायण होने के साथ देश के अधिकतम राज्यों में बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका होगा। वहीं साल की शुरुआत के जनवरी महीने के खत्म होने तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर भी पार्टी को नया कप्तान मिल चुका होगा।
वहीं दूसरी और कांग्रेस भी नए साल में मुखर नजर आएगी। प्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन से 2 2 हाथ करने के लिए कांग्रेस ग्राम पंचायत स्तर तक अपने संगठन को मजबूत बनाने में जुटेगी। इसके साथ ही संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस साल भर यात्रा निकालकर इस मामले को भुनाने का प्रयास करेगी।
कुल मिलाकर नए साल में जहाँ बीजेपी और कांग्रेस नए रंग में नजर आएगी तो सूबे की सियासत का नया रंग भी देखने को मिलेगा।