एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

CM मोहन यादव ने PM MODI को दिया MP आने का न्योता, क्या है कारण, जानिए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस अहम बैठक में मध्यप्रदेश के विकास, सुरक्षा, निवेश और ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को दिल्ली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने बीते दो वर्षों में मध्यप्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी है।

सीएम ने बताया कि प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज़ हुई है, कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और निवेश के नए द्वार खुले हैं। खासतौर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को यह जानकारी दी कि ‘नक्सल मुक्त मध्यप्रदेश’ का लक्ष्य तय समय से पहले हासिल करने की दिशा में राज्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थित NTPC सुपर थर्मल पावर स्टेशन के 1600 मेगावॉट विस्तार परियोजना के भूमिपूजन के लिए मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया कि इस ऐतिहासिक परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री स्वयं करें।

कुल मिलाकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि आने वाले समय में प्रदेश के विकास, निवेश और ऊर्जा परियोजनाओं को नई गति देने वाली मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button