MP: प्रकाश पर्व पर सजा दीवान, वीडी शर्मा ने टेका मत्था

MP में BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने शुक्रवार को प्रकाश पर्व के अवसर पर राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में माथा टेका। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरुनानक जयंती की बधाई दी है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि, गुरुनानक जी अखंड भारत के प्रणेता थे। वे ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने जीवनभर सच्चाई, अच्छाई, बराबरी, मानवता के लिए काम किया।
उन्होंने कहा कि, आज प्रकाश पर्व के अवसर पर अपने गुरुद्वारे में मत्था टेकने आया हूं। हम सब का सौभाग्य है और भारत के अंदर दुनिया के अंदर गुरु नानक देव साहब ने जो इस समाज को देश को जो दिशा दी है आज हम सब लोगों को संकल्प के साथ हमने देखा और आशीर्वाद लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री जी भी लगातार गुरु नानक देव जी से लेकर सभी समाज वर्गों के लिए प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनजाति गौरव दिवस जिसकी प्रधानमंत्री ने भोपाल से शुरुआत की थी मध्य प्रदेश से आज प्रधानमंत्री ने बिहार से पूरे देश के अंदर उनके साथ जुड़े। मैं भी भोपाल के कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ था भगवान बिरसा मुंडा जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया।