एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: भोपाल में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, महामहिम दिया महा-संदेश

भोपाल में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ, लाल परेड ग्राउंड पर महामहिम राज्यपाल ने तिरंगा फहराकर महासंदेश दिया और MP में कृषि विकास का बहुआयामी मॉडल लागु करने का ऐलान भी किया। 

देश 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गौरव, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मना रहा है , मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन लाल परेड मैदान में किया गया, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली , सशस्त्र बलों की संयुक्त परेड, पुलिस बैंड की प्रस्तुति और हर्ष फायर के साथ राष्ट्र को सलामी दी गई.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं , उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्र के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है , गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को विकास के केंद्र में रखकर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

महामहिम ने कहा किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं, मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिसकी तैयारियां पहले से जारी हैं। समृद्ध प्रदेश के लक्ष्य को साकार करने के लिए कृषि विकास का बहुआयामी मॉडल अपनाया गया है। जिसमें तकनीक हस्तांतरण, आय वृद्धि, प्राकृतिक खेती, बाजार एवं निर्यात, नवाचार और डिजिटल पारदर्शिता सहित 10 प्रमुख गतिविधियां शामिल हैं। यह मॉडल शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों में लागू किया जाएगा। 

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रदेश सरकार के 22 विभागों की झांकियां प्रस्तुत की गई। इन झांकियों से विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रदर्शित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button