एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: श्याम टेलर की टीम का हुआ ऐलान, BJYM में इन्हें मिला मौका

मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है…प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने अपनी टीम में अनुभव और युवा जोश का ऐसा कॉम्बिनेशन तैयार किया है जो साफ संकेत देता है कि बीजेपी अब भविष्य की राजनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुकी है…खास बात ये कि इस टीम में एबीवीपी बैकग्राउंड के नेताओं का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है और साथ ही विवादित और बाहुबली नामों से दूरी बनाकर साफ-सुथरी छवि पर फोकस किया गया है…

श्याम टेलर की नई टीम कई मायनों में खास है…जहां एक तरफ संगठनात्मक अनुभव को महत्व दिया गया है तो वहीं युवा चेहरों को भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं…BJYM की इस नई कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष और 2 प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं…साथ ही महिला नेतृत्व को भी जगह देकर संतुलन साधने की कोशिश की गई है… नई टीम में एबीवीपी से निकले नेताओं का दबदबा साफ नजर आ रहा है जो बीजेपी की जमीनी और कैडर बेस्ड राजनीति को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 

इंदौर का इस बार खासा प्रभाव देखने को मिला है जहां विवेक शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया तो वही घनश्याम सिंह चौहान को प्रदेश मंत्री की  जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ही नाम छात्र राजनीति से उभरकर आए हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं…इसके अलावा स्निग्धा मौर्य का नाम भी खास चर्चा में है…जो एबीवीपी बैकग्राउंड से आती हैं और युवा नेतृत्व की नई पहचान बन रही हैं…इस पूरी टीम की खास बात ये है कि इसमें गैर-विवादित और साफ छवि वाले चेहरों पर सहमति बनी है… और बाहुबली या विवादित नामों से श्याम टेलर ने दूरी बनाए रखी। 

टेलर की टीम में प्रदेश में 7 नए उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें कटनी से मृदुल मिश्रा, धार से जय सूर्या, उज्जैन ग्रामीण से अनिल वर्मा, जबलपुर से योगेन्द्र सिंह ठाकुर, राजगढ़ से पवन शर्मा, इंदौर से विवेक शर्मा और भिंड से विश्वप्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई है…वहीं, प्रदेश महामंत्री की अहम जिम्मेदारी डिंडोरी के राकेश परस्ते और रतलाम के विलव जैन को सौंपी गई है ।अंकित रावल को सह-कोषाध्यक्ष और नयन दुबे को सोशल मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है । युवा मोर्चा ने महिला और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर भी खास फोकस किया है ,भोपाल की श्रुति सिंह को प्रदेश मंत्री बनाया गया है…जबकि गायत्री पुरोहित को युवती नेतृत्व प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button