MP: सूर्य-मित्र कृषि फीडर योजना लॉन्च, CM मोहन यादव ने बांटे क्रय अनुबंध

मध्य प्रदेश के किसानों को अब खेतों में सिंचाई के लिए रात का इंतजार नहीं करना होगा क्योंकि राज्य सरकार लेकर आई है “सूर्य-मित्र कृषि फीडर योजना”… जिसके तहत किसानों को अब दिन में ही बिजली मिलेगी… वो भी सस्ती और ग्रीन एनर्जी के जरिए…मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत चयनित विकासकों को विद्युत क्रय अनुबंध भी वितरित किए…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “सूर्य-मित्र कृषि फीडर योजना” के तहत चयनित डेवलपर्स को विद्युत क्रय अनुबंध सौंपे…यह योजना किसानों दिन में निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है…
दरअसल, इस योजना के तहत ग्रिड से जुड़े पृथक कृषि फीडर्स और मिश्रित फीडर्स से संचालित कृषि पम्पों को अब सौर ऊर्जा से बिजली दी जाएगी…इसके लिए विद्युत फीडरों और सब-स्टेशनों का सोलराइजेशन किया जा रहा है…मुख्यमंत्री ने इसे “किसान कल्याण वर्ष” की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए कहा कि…इससे किसानों को दिन में बिजली मिलेगी, जिससे उनकी खेती आसान और लागत कम होगी…
सीएम ने बताया कि, लगभग 4 हजार मेगावाट क्षमता के जरिए मध्य प्रदेश को हर साल करीब 1200 करोड़ रुपये की बचत होगी… यानी ये योजना किसानों के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद साबित होगी…कुल मिलाकर सूर्य-मित्र कृषि फीडर योजना मध्य प्रदेश के किसानों के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकती है… जहां एक तरफ दिन में बिजली की सुविधा मिलेगी वहीं दूसरी ओर सौर ऊर्जा के जरिए प्रदेश ग्रीन एनर्जी की दिशा में भी बड़ा कदम बढ़ा रहा है।



