MP: जबलपुर में गदा यात्रा के मंच से गरजे टी. राजा सिंह, ओवैसी ब्रदर्स पर बड़ा हमला

जबलपुर में आयोजित ऐतिहासिक गदा यात्रा के मंच से सियासत का तापमान अचानक बढ़ गया। तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला, खासतौर पर असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी AIMIM को लेकर दिए गए उनके बयान अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गए हैं,
जबलपुर में सेवा परिषद द्वारा आयोजित ‘ऐतिहासिक गदा यात्रा’ के दौरान टी. राजा सिंह ने मंच से तीखी बयानबाज़ी की उन्होंने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई पर निशाना साधते हुए कहा कि वे मुसलमानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। राजा सिंह ने आरोप लगाया कि ओवैसी चुनाव नहीं बल्कि “धंधा” करते हैं। वह विपक्षी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं और वोट काटने के नाम पर करोड़ों रुपये की मांग करते हैं।
वही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी टी राजा ने हमला बोल। राजा सिंह ने कहा कि चुनाव के डर से ममता बनर्जी बौखला गई हैं और इस बार बंगाल में भगवा लहराने का दावा किया। एनआरसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों को संरक्षण देने की राजनीति अब खत्म होने वाली है.
विधायक टी राजा ने कहा जब तक देश में “जिहादी सोच” रहेगी, तब तक जिहाद खत्म नहीं होगा…इतना ही नहीं टी राजा ने कहा कि बीजेपी मेरी है और हमेशा मेरी रहेगी , पार्टी से रिजाइन दिया है लेकिन पार्टी नहीं छोड़ी है।
जबलपुर की गदा यात्रा में दिया गया ये बयान अब सियासी गलियारों में गूंज रहा है…जहां एक तरफ बीजेपी नेता के बयान से समर्थकों में उत्साह है तो वहीं विपक्ष बैकफुट पर नजर आ रहा है।



