MP: उमंग सिंघार ने BJP सरकार पर साधा निशाना, बोले- कालाबाजारी करना BJP की मंशा

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार को जबलपुर आए, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मीडिया को संबोधित किया। मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सबसे पहले वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया। इसके बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, पेड़ भाजपा सिर्फ पेपर पर लगाती है। उन्होंने कहा कि, नर्मदा नदी के किनारे पेड़ लगा ने के नाम पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी ने 350 करोड़ का घोटाला किया था, जब भाजपा सरकार नर्मदा मईया को नहीं छोड़ रही तो जनता को क्या बख्शेगी।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जबलपुर के मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि, महाकौशल में ना तो उद्योग लग रहे हैं और ना ही यहां के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, यहां धान की पैदावार भी अच्छी होती है लेकिन धान किसानों के लिए कब सोचेगी भाजपा सरकार?, उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि, सरकार धान किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान भुगतान की बात करती है, मगर अब तक नहीं दिया गया।
उमंग सिंघार ने कहा कि, भाजपा की मंशा साफ है वो कालाबाजारी करना चाहती है, मगर किसानों को उनके अधिकार नहीं देना चाहती। वहीं महिला सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि, प्रदेश का गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री जी के पास है फिर भी प्रदेश में महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। जो अधिकारी काम के नहीं है उन्हें PHQ भेजा जाए और बेहतर अधिकारियों को सुरक्षा का जिम्मा दिया जाए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार को जबलपुर आए, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर मीडिया को संबोधित किया। मीडियाकर्मियों से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला।