एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Bhopal में कांग्रेस का जंगी विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने राजधानी भोपाल में प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस दफ्तर से पैदल मार्च करते हुए व्यापमं चौराहे पहुंचे, जहां नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

संबोधन के बाद व्यापमं चौराहे से पैदल मार्च करते हुए ED दफ्तर पहुंचने के पहले रोक दिया। ED दफ्तर जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग कर रोका गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और पीसीसी जीतू पटवारी भी बेरिकेड पर चढ़ गए। इस बीच पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई।

अरेरा हिल्स स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर रोक लिया। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और महेश परमार ने बैरिकेड पर चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर रोका। वहीं श्योपुर के विधायक बाबू जंडेल को पुलिस ने बेरीकेड से हाथ पकड़कर नीचे उतार दिया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता मंजीरे बजाते हुए कार्यालय से निकले और व्यापमं चौराहे पर पहुंचे। यहां सभा हुई। सभा को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, एक प्रधानमंत्री जिसने नारा दिया था न खाऊंगा ना खाने दूंगा। हालत क्या बनी की 20% लोगों के पास देश की 80% संपत्ति चली गई। 10 साल में जो गरीब थे उनकी डबल संख्या हो गई। और नरेंद्र मोदी के जो हम दो हमारे दो थे उनके पास देश की संपत्ति के 60% हिस्सा पहुंच गया है। हिडेनबर्ग की रिपोर्ट दो बार सार्वजनिक हुई जिसमें 20000 करोड़ के सेल कंपनियों के माध्यम से अडाणी के शेयर मार्केट मैं हेरा फेरी हुई। रिपोर्ट आने के बाद शेयर धड़ाम से नीचे गिर गया। जब राहुल गांधी ने इस मामले को देश के सामने उठाया और कहा कि मोदी की सरकार गरीबों का पैसा लूटती है और अमीरों की जब भर्ती है। उसके बाद ताजा रिपोर्ट आई। सेबी जो शेयर बाजार पर निगाह रखती है उसी के डायरेक्टर की सपंत्ती 5 साल में चार गुना हो गई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि शेयर मार्केट में कई कर्ज में डूब गए। लेकिन, अडाणी की कंपनी के शेयर का कुछ नहीं हुआ। उनके शेयर बढ़ते रहे। उनकी कंपनियां फल फूलती रही। शेयर धारक के साथ छलावा किया जा रहा है। बंद कमरों के अंदर उसके साथ धोखा करके शेयर के भाव बढ़ाए जाते हैं। देश के हजारों शेर के निवेशकों की बात भारतीय जनता पार्टी नहीं करना चाहती। बीजेपी सिर्फ अपने लोगों का पैसा कैसे बढ़े इस पर काम करती है।

धरना-प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और कमलेश्वर पटेल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि, अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी औद्योगिक समूह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि मार्केट रेगुलेटर सेबी चीफ माधबी पुरी बुच की उन विदेशी फंडों में हिस्सेदारी है जिनका अडानी समूह इस्तेमाल करता है। कांग्रेस का आरोप है कि सेबी ने उद्योगपतियों को आर्थिक लाभ पहुंचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button