MP: मंत्री विजय शाह पर सख्त CM मोहन यादव, FIR के दिए निर्देश

कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने पर मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई का आदेश देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ये साबित कर दिया कि नारी सम्मान उनके लिए सिर्फ नारो तक सीमित नहीं है , बेंगलुरु से लौटते ही मोहन यादव ने FIR के निर्देश देते हे सन्देश दिया कि देश की बेटियों के लिए अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं होगी।
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताने पर देशभर में आक्रोश का माहौल है , हर कोई विजय शाह पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है, वही मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस मुद्दे को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे है। बेंगलुरु से लौटते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबसे पहले संगठन से मंत्री के बयान की रिपोर्ट ली और फिर तत्काल FIR के निर्देश दे दिए।
CM मोहन यादव ने अपने सख्त आदेश और FIR के निर्देश से ये सन्देश दे दिया कि नारे सम्मान की बात सिर्फ भाषणों तक सीमित नहीं है , अगर देश की वीरांगनाओं और सैनिकों के शौर्य के खिलाफ कोई बदजुबानी करेगा तो कड़ी कार्रवाई होगी फिर चाहे वो अपने मंत्रिमंडल का मंत्री ही क्यों न हो। विपक्ष इस मामले पर लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है लेकिन चलिए आपको बताते है कुछ विपक्षी नेताओं के बयान जिन्होंने महिलाओं और नारी सम्मान के खिलाफ जहर उगला। कांग्रेस विधायक के.आर. रमेश कुमार ने विधानसभा में कहा— ‘जब बलात्कार अपरिहार्य हो, तो लेट जाओ और मजा लो’। इस बयान पर उन्होंने सिर्फ माफी मांगी गई… न इस्तीफा… न कार्रवाई हुई कांग्रेस चुप रही। टीएमसी विधायक मुकुल रॉय ने कहा— ‘भाजपा प्रवक्ता सिर्फ किचन के लिए ठीक हैं, राजनीति के लिए नहीं’। बयान पर आलोचना हुई… पर TMC ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया।
ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, सिद्धारमैया जैसे बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगे और FIR हुई लेकिन उन्होंने अपनी कुर्सी नहीं छोड़ी। लेकिन इससे इतर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ही मंत्रिमंडल के सदस्य मंत्री विजय शाह पर FIR का निर्देश देते हुए प्रदेश को स्पष्ट सन्देश दिया कि उनके लिए नारी सम्मान, देश की अखंडता। सैनिको का सम्मान पहले है।