MP: कैबिनेट मंत्री विजय शाह का बड़ा बयान, श्री कृष्ण से की CM मोहन यादव की तुलना

कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की तुलना भगवान श्री कृष्ण से की है, मंत्री विजयशाह ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री कलयुग के मोहन बनकर आए है। मंत्री विजयशाह के इस बयान की चर्चा जोरों पर है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आदेशानुसार जिला स्तर पर गोवर्धन पूजन का कार्यक्रम आज खंडवा में केशवधाम गौशाला आयोजित किया गया। गोवर्धन पूजन के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री विजय शाह भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अधिकारी शामिल हुए।उन्होंने अपने बयान मुख्यमंत्री मोहन यादव को कलयुग का कृष्ण बताया।
विजय शाह ने कहा कि, कृष्ण की शिक्षा भूमि रही उज्जैन से ही हमारे मुख्यमंत्री आए हैं। प्राचीन समय में राजा रानी के पेट से पैदा होते थे। ये प्रजातंत्र का राजा है रानी के पेट से नहीं जनता के वोट से पैदा हुआ है। द्वापर में कृष्ण थे कलयुग में मोहन बनके आए हैं हमारे मुख्यमंत्री।
गौरतलब है कि, मोहन सरकार ने पूरे राज्य में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया, इसी से उत्साहित मंत्री विजय शाह ने सीएम मोहन यादव की तुलना कृष्ण से करके सूबे में नई चर्चा शुरू कर दी है।