MP: भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, CM मोहन यादव ने दिया संदेश

पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करने साथ साथ खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है। पुलिस बल के अनेक सदस्यों ने खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। ये बात सीएम मोहन यादव ने भोपाल के बड़े तालाब में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने के दौरान कही।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को पांच दिवसीय 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्टस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बड़े तालाब में आयोजित हो रही प्रतियोगिता को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में आज पुलिस बल और अर्धसैनिक बल की छठी वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में 557 खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल अपनी अतिथि-संस्कार परंपरा के लिए प्रसिद्ध है और आज इसका तालाब एक अलग अनुभव प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि, हमारे जीवन में खेल न केवल हमें स्वस्थ्य रखता है, बल्कि यह हमारी लंबी आयु और अन्य गुणों को भी विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। इस आयोजन से वॉटर स्पोर्ट्स के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के कार्य के साथ-साथ खेलों में भी अपनी छाप छोड़ रही है। पुलिस बल के अनेक सदस्यों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए देश का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने भोपाल आई विभिन्न राज्यों और पुलिस इकाइयों के टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। मध्य प्रदेश पुलिस की मेजबानी में 17 से 21 फरवरी तक भोपाल के वोट क्लब बड़ा तालाब पर प्रतियोगिता आयोजित होगी।