एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

Women’s Day पर शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा ऐलान, 33% महिला आरक्षण के साथ होंगे चुनाव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, 2028-29 के चुनाव 33% महिला आरक्षण के साथ होंगे। महिलाएं भारत को समृद्ध बनाएंगी। 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में लखपति दीदी और स्वयं सहायता समूहों की बहनों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का सन्देश दिया।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा जहाँ बहन बेटी को इज्जत और सम्मान दिया जाता है. वही भगवान निवास करते है। बाँहों का आर्थिक सशक्तिकरण सबसे जरुरी है। आजीवका मिशन से 91 लाख महिला स्व सहायता समूह देश में है। 

शिवराज ने कहा कि 2028-29 के चुनाव 33% महिला आरक्षण के साथ होंगे।  मोदी जी 33% आरक्षण लेकर आए हैं। अगले लोकसभा, विधानसभा के चुनाव में 33% सीटों पर बहनें मिलेंगी। महिलाएं सांसद, विधायक, मंत्री बनेंगी।

गौरतलब है कि, देश और प्रदेश की राजनीती में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी 33 प्रतिशत महिलाओं आरक्षण देने का मन बना चुकी है जिसकी झलक आगामी लोकसभा चुनाव में नजर आएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button