एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: यूथ कांग्रेस कप्तान मितेंद्र सिंह की अनूठी पहल, बाढ़ पीडितों का बनाएंगे आशियाना

एमपी यूथ कांग्रेस सुप्रीमो मितेंद्र सिंह के नेतृत्व युवक कांग्रेस के युवा ब्रिगेड बढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक मदद करने की मैदान संभालेंगे, यूथ कांग्रेस जनसहयोग से धनराशि एकत्रित करेगी।

पुनर्वास और पुननिर्माण के लिए भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर SOSIYC को योगदान करने के लिए मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश से ब्लाक और पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर क्राउड फंड जुटाने का कार्य करेगी। यह बात आज मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से मीडिया के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित देश भर में भीषण बाढ़ से तबाही हुई है, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि, केरल प्रदेश के वायनाड़ में बाढ़ से वहां के हजारों लोग बेघर हो गए हैं, उनके घर बाढ़ में ढह गए हैं। उनकी संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है। राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित लोगों के जान-माल के हुए नकसान की चिंता की है।  वायनाड़ में 40-50 ऐसे घर जो पूरी तरह से ढ़ह गए हैं, उनके पुननिर्माण करवाने की पहल की है।  भारतीय युवा कांग्रेस ने देश के सम्पूर्ण प्रदेशों में SOSIYC अभियान के माध्यम से क्राउड़ फंड जुटाने हेतु निर्देशित किया है।

कुल मिलाकर बाढ़ के कहर से बेघर हुए लोगों के आशियाने बनाने के लिए मितेंद्र सिंह ने बड़ी पहल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button