Uncategorized

Ujjain: महाकाल की नगरी में महामहिम, सफाई मित्रों का किया सम्मान

महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है। उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र भी रहा है। ये बात देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने उज्जैन में  सफाई मित्रों के सम्मान समारोह और उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का भूमिपूजन करने के दौरान कही।

देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंची जहाँ मध्यप्रदेश में राज्यपाल मंगुभाई पटेल , मुख्यमंत्री मोहन यादव , डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , तुलसी सिलावट ने हेलीपेड पर महामहिम का स्वागत किया।  इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सफाई मित्र सम्मान समारोह में सफाई मित्रों का सम्मान किया।  इस दौरान राष्ट्रपति ने इंदौर उज्जैन सिक्स लेन हाईवे का वर्चुअली भूमिपूजन किया। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छ भारत अभियान में देशभर में दूसरा स्थान पाया है। इंदौर सात बार से देशभर में सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है। सबसे स्वच्छ राजधानी का गौरव भी भोपाल को मिला है। मोहन यादव ने सफाई मित्रों के लिए इनाम की घोषणा करते हुए ऐलान किया कि स्वच्छता में हमारा सबसे मजबूत रिश्ता है।

स्वच्छता सर्वेक्षण की तय रेटिंग के मुताबिक प्रत्येक एक नंबर से सात नंबर तक की रेटिंग में आने वाले नगरीय निकाय के सफाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।  जो एक स्टार में आएँगे उन्हें एक हजार प्रति सफाई मित्र पुरुष्कार दिया जाएगा , जो दो नंबर की रेटिंग में आएँगे उन्हें 2 हजार देंगे, उज्जैन तीसरे रेटिंग में आता है 3 हजार रूपये दिए जाएंगे। 

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे से आध्यात्मिक-सांस्कृतिक नगरी उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। यह हाइवे इलाके का पर्यटन, सामाजिक और धार्मिक विकास भी करेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जय श्री महाककल के जयघोष के साथ सम्बोधन की शुरुआत करते हुए उज्जैन में कहा कि महाकाल की नगरी उज्जैन में सदियों से संस्कृति और सभ्यता की परंपरा निरंतर अस्तित्व में बनी हुई है। उज्जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार का केंद्र भी रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा- मैंने अपनी जनसेवा की यात्रा स्वच्छता के कार्य से ही की थी। पिछले 10 वर्षों में स्वच्छता अभियान देशव्यापी अभियान बन गया है।  उन्होंने कहा- मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई है कि मध्यप्रदेश के कई शहरों को सफाई मित्र सुरक्षित शहर घोषित किया गया है। आपको बता दे कि इंदौर-उज्जैन फोर लेन को सिक्स लेन हाईवे में बदला जाना है। 1692 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से ये सिक्स लेन रोड बनकर तैयार होगा। मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और निर्माण एजेंसी के बीच एग्रीमेंट हो चुका है। प्रदेश सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए ढाई साल की डेडलाइन तय की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button