Uncategorized

MP: वीडी शर्मा ने अपने निवास में लगाया झंडा, हर घर तिरंगे अभियान की शुरुआत हुई

मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन 1.5 करोड़ घरों में तिरंगा फहराएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ये बात अपने घर पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरआत करते हुए कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान अब मध्यप्रदेश में एक व्यापक अभियान बन चुका है। इसी कड़ी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज अपने निवास पर तिरंगा लगाकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके साथ ही मप्र बीजेपी संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान में जुटे है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि सीएम मोहन यादव प्रदेश में 1.5 करोड़ घरों तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया जिसे 14 अगस्त तक बीजेपी कार्यकर्ता घर घर तक तिरंगा पहुंचाने और तिरंगा लगाने के संकल्प को पूरा करेंगे। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान भी किया कि वो इस अभियान में अपनी बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज कराए। 

कुल मिलाकर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मध्यप्रदेश में बीजेपी जोर शोर से जुट गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button