MP: स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कि CM मोहन यादव की तारीफ, कही ये बात

लोकतंत्र में भले ही मुख्यमंत्री का चयन एक व्यवस्था के तहत हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका चयन मां नर्मदा, क्षिप्रा, बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर ने किया है। वे बड़े कार्य का संकल्प लेकर बैठे हैं। ये बात स्वामी अवधेशानंद गिरी ने एकात्म पर्व पर कही।
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में शुक्रवार को ‘आचार्य शंकर प्रकटोत्सव मनाया गया। सीएम मोहन यादव, स्वामी अवधेशानंद गिरी और गौरांग दास प्रभु ने शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत की महिमा बताई। इस दौरान स्वामी अवधेशानंद गिरी ने सीएम मोहन की तारीफ करते हुए कहा कि लोकतंत्र में भले ही मुख्यमंत्री मोहन यादव का चयन एक व्यवस्था के तहत हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका चयन मां नर्मदा, मां क्षिप्रा, बाबा महाकाल और ओंकारेश्वर ने किया है। वे इस गुरु धरती पर बड़े कार्य का संकल्प लेकर बैठे हैं।
इतना ही नहीं स्वामी अवधेशानंद गिरी ने मोहन यादव के फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने जगह-जगह गीता भवन बनाने का बड़ा ही अद्भुत संकल्प लिया है। ये अद्भुत है। कहा, गांव-गांव में हमें गीता का संदेश पहुंचना होगा। क्योंकि गाय के बिना गति नहीं और गीता के बिना मति नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने की। उन्होंने गुरु, गौ, गंगा, गीता और गायत्री का महत्व बताया।