MP: CM मोहन यादव ने बच्चों को दिया दिवाली गिफ्ट, 52 लाख विद्यार्थियों को सौगात

CM मोहन यादव ने प्रदेश के 52 लाख विद्यार्थियों के खाते में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करते हुए बच्चों की देव दिवाली मना दी , सीएम मोहन ने कहा की दूसरे विभागों में कंजूसी कर लेंगे लेकिन बच्चों के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे , बच्चे खूब पढ़े और आगे बढे, सरकार कोई कमी नहीं रखेगी।
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से विद्यार्थियों को बड़ी सौगात मिली है , मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल से समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की है। यह राशि न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई में मददगार साबित होगी, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में कहा कि अब तक छात्रवृत्ति राशि अप्रैल माह तक मिलती थी, लेकिन इस बार पहली बार अक्टूबर में ही बच्चों के खातों में राशि पहुंचाई जा रही है। सीएम ने कहा कि अगर स्कूल में आने के समय ही बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाए तो उसका सही उपयोग होता है और बच्चों का उत्साह भी बढ़ता है।
आमतौर पर छात्रवृत्ति अप्रेल तक मिलती थी, लेकिन पहली बार अक्टूबर में ही बच्चों के खातों में राशि ट्रांसफर हो रही है। अगर बच्चों को समय पर सहायता मिले तो वे पढ़ाई में और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। किसी भी विभाग में कंजूसी कर लेंगे, लेकिन बच्चों के लिए कभी नहीं… बच्चे हमारी पहली प्राथमिकता हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई पैसों की कमी से बाधित न हो। उन्होंने बताया कि 52 लाख 57 हजार बच्चों के खातों में 303 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा रहे हैं। यह बच्चों के लिए किसी ‘देव दिवाली’ से कम नहीं है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश का हर बच्चा पढ़े, लिखे और आगे बढ़े… ताकि मध्यप्रदेश का भविष्य और भी उज्ज्वल हो सके।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस पहल से प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को नई ऊर्जा मिली है। समय पर मिली छात्रवृत्ति निश्चित ही उनके भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएगी। मध्यप्रदेश सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।



