एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, नई तबादला नीति 2026 को मंजूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार की तबादला नीति-2026 को मंजूरी मिल गई है। राज्य में लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में 1 जून से 15 जून तक तबादले किए जाएंगे। इस फैसले के बाद प्रदेशभर में हलचल तेज हो गई है। 

मध्य प्रदेश में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू होने जा रहा है , मोहन कैबिनेट के फैसले के बाद 1 जून से 15 जून तक तबादलों की प्रक्रिया शुरू होगी…मंत्री चैतन्य कश्यप ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ये किसी राहत से कम नहीं है। नई तबादला नीति 2026 में पारदर्शिता और ऑनलाइन प्रक्रिया पर खास जोर दिया गया है, ताकि सिफारिश और दबाव की राजनीति को कम किया जा सके…

सरकार के इस फैसले के बाद प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।  मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया की पूर्व वाली निति अभी भी लागु है , 200 कर्मचारियों वाले विभाग को 20 प्रतिशत, 200 से 1000 तक कर्मचारियों के लिए 20 प्रतिशत से ज्यादा , 200 से 800 में करीब 15 प्रतिशत , 1000 से 2000 तक के कर्मचारियों वाले विभाग में 10 प्रतिशत , और 2 हजार से अधिक कर्मचारियों वाले विभाग में 5 प्रतिशत ट्रांसफर किए जाएंगे.

विभागीय स्तर पर भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग हर साल की तरह अपनी अलग तबादला नीति लागू करेगा जनजातीय कार्य, राजस्व और ऊर्जा विभाग भी अपनी-अपनी नीति जारी कर सकते हैं, लेकिन सभी को राज्य की मूल गाइडलाइन का पालन करना होगा। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के तबादले जिले स्तर पर प्रभारी मंत्री और कलेक्टर के जरिए होंगे। प्रथम श्रेणी अधिकारियों के तबादले सीधे मुख्यमंत्री की मंजूरी से ही संभव होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button