MP: कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में श्रद्धालुओं की भीड़, शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए इसे राजा भोज के समय का माँ वाग्देवी यानी देवी सरस्वती का मंदिर माना है, और इसी फैसले के बाद सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला आए, जहां शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया.
धार की ऐतिहासिक भोजशाला में शनिवार सुबह एक अलग ही आस्था का दृश्य देखने को मिला…सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु और भोज उत्सव समिति के पदाधिकारी मंदिर परिसर आए, गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भोजशाला मुक्ति यज्ञ से जुड़े कार्यकर्ता और समिति के सदस्य गर्भगृह तक पहुंचे जहां मां वाग्देवी के स्थान पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर दंडवत प्रणाम किया…इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया…
यज्ञ कुंड के समीप पहुंचकर भी लोगों ने श्रद्धा के साथ प्रणाम किया , इस दौरान परिसर में पूरी तरह शांति और अनुशासन का माहौल देखने को मिला…भोज उत्सव समिति के संरक्षक विश्वास पांडे सहित श्रीश दुबे, केशव शर्मा और अशोक जैन भी इस दौरान मौजूद रहे…



