MP: अजय जामवाल ने BJP कार्यकर्ताओं को दिया गुरु मंत्र, कुछ ऐसे सफल होगा सदस्यता महाभियान

सियासत के गढ़ इंदौर में BJP ने सदस्यता अभियान को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं, जहां इसका असर भी अब दिखाई देने लगा है.
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व को लेकर संभागीय बैठक को संबोधित किया, जहां उन्होंने पदाधिकारियों को गुरू मंत्र देते हुए कहा कि, मध्यप्रदेश में 1.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरें और लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास बनाएं। देश में 1500 से अधिक राजनैतिक दल हैं, लेकिन भाजपा उन सभी से अलग है। इसलिए जब आप लोगों को सदस्य बनाने जाएं, तो उन्हें हमारा गौरवशाली इतिहास बताएं।
बहरहाल, क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की ओर से दिए गए गुरू मंत्र का कितना असर सदस्यता अभियान पर दिखाई देता है. ये आने वाला वक्त बताएगा।