एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: विधानसभा-1 में आकाश विजयवर्गीय का एक्टिव अंदाज, सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा

सियासत के गढ़ इंदौर की विधानसभा एक में युवा नेता आकाश विजयवर्गीय का एक्टिव अंदाज देखने मिल रहा है, जहां आकाश विजयवर्गीय पिता कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन में विधानसभा एक को जहां लगातार सौगात दे रहे हैं, वहीं भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहे हैं.

भारतीय सेना के सम्मान में विधानसभा एक के सभी मंडलों- रानी लक्ष्मीबाई मंडल, गुरु टेकचंद मंडल, सम्राट अशोक मंडल, लव कुश मंडल में विशाल तिरंगा यात्रा निकली, जिसमें आकाश विजयवर्गीय के साथ बड़ी संख्या में वाहनो से युवा तिरंगा लिए सम्मिलित हुए। जगह-जगह यात्रा का मंच के माध्यम से स्वागत हुआ, विधानसभा 1 में निवासरत रिटायर सैनिकों का सम्मान भी इस दौरान किया गया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं बहने भी शामिल थी। सभी उम्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर पूरे जोश के साथ इस यात्रा में भाग लिया, वही नन्हे बच्चे भी हाथ में तिरंगा लिए भारतीय सैनिक की वेशभूषा में यात्रा में पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button