MP: सांसद अनीता चौहान का अलग अंदाज, खेत में पहुंचकर फसल काटी

अलीराजपुर जिले में इन दिनों खेती किसानी का काम जोर शोर से चल रहा है, जहां आम मजदूर से लेकर छोटे किसानो को अपने खेतों में काम करते, फसल कटाई करते देखा जा सकता है, पर जब कोई विधायक, सांसद या VIP खेतों में कार्य करते नजर आए, तो निगाहें उस दृश्य पर ठहर जाती हैं।
ऐसा ही एक नजारा अलीराजपुर में देखने को मिला। रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र की नव निर्वाचित सांसद अनीता नागर सिंह चौहान जब अपने खेतों के कार्य करती नजर आई। ग्राम डोबलाझिरी की रहने वाली सांसद अनीता नागर सिंह चौहान को खेती से इतना लगाव हैं कि, सांसद और लोकसभा क्षेत्र के व्यस्ततम रूटीन के बाद भी उन्होंने अपने खेत में बीज बुआई तो कभी फसल कटाई करते देख जनता भी देख विचार कर रही है.
क्षेत्र की सांसद अनीता चौहान ने कहा कि, मैं राजनीति में आने से पहले से ही मैं खेती कार्य कर रही हूं। वैसे मैं सामाजिक सेवा के लिए नेता के रूप में काम करती हूं, लेकिन खेती-बाड़ी मेरा पेशा और आय का स्रोत है।उन्होंने युवाओं से खेती पर ध्यान देने की अपील की। सभी को कुछ समय खेती में कार्य करना चाहिए ताकि हम गरीबी हटा पाएं और आत्मनिर्भर बनें वहीं युवाओं को भी खेती-बाड़ी करने से नहीं हिचकना चाहिए।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो अलीराजपुर जिले में इन दिनों खेती किसानी का काम जोर शोर से चल रहा है, जहां आम मजदूर से लेकर छोटे किसानो को अपने खेतों में काम करते, फसल कटाई करते देखा जा सकता है, पर जब कोई विधायक, सांसद या VIP खेतों में कार्य करते नजर आए, तो निगाहें उस दृश्य पर ठहर जाती हैं।