Indore में अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट पर खतरा, नगर निगम ने जारी किया फरमान

इंदौर में होने वाले अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट पर संकट के बदल मंडराने लगे है। इंदौर नगर निगम ने फरमान जारी कर दिया है कि पहले मनोरंजन कर देना होगा अन्यथा आयोजन नहीं करने दिया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम ने आयोजकों को चिट्ठी भी भेज दी है।
इंदौर में दिलजीत दोसांझ और हनी सिंह के शो के बाद अब अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट का बेसब्री से इंतजार है। 19 अप्रेल को होने जा रहे शो को लेकर टिकट की दरें भी सामने आ चुकी है। ये इंदौर का अभी तक का सबसे महंगा शो होने जा रहा है लेकिन नगर निगम ने अभी तक इस आयोजन की परमिशन नहीं दी है।
MIC मेंबर निरंजन सिंह चौहान ने साफ़ कर दिया है कि दिलजीत दोसांझ और हनी सिंह के शो में हुई चूक के बाद अब नगर निगम पहले पूरा मनोरंजन टैक्स लेगा उसके बाद ही आयोजन की परमिशन देगा।
जिस तरह से दूध का जला छाछ भी फूंककर पीता है ठीक उसी तरह नगर निगम भी अब चौकन्ना हो गया है। नगर निगम द्वारा अभी तक आयोजकों को दो बार पत्र भेजा जा चूका है, और NOC देने वाली संस्था तक भी फरमान भेजा जा चूका है। अगर मनोरंजन टैक्स जमा नहीं किया तो आयोजन की नहीं होने दिया जाएगा इसे लेकर निरंजन सिंह चौहान ने अफसरों को निर्देश जारी कर दिए है।
अरिजीत सिंह के शो की टिकट 3500 से लेकर 50 हजार तक की है। 15 हजार से ज्यादा टिकट रखी गई है। इसकी बिक्री से 15 करोड़ की कमाई होने के आसार है। ऐसे में नगर निगम ने भी अपने तेवर जाहिर कर दिए कि इस बार बिना टैक्स लिए आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।