Ujjain: योगगुरू रामदेव ने किए महाकाल दर्शन, बोले- ‘पाकिस्तान को देना चाहिए करारा जवाब’

धार्मिक नगरी उज्जैन में भारतीय योग गुरु स्वामी रामदेव श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में सम्मिलित हुए। नंदी हॉल से उन्होंने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी। आरती के उपरांत चांदी द्वारा से मत्था टेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
योग गुरु स्वामी रामदेव बुधवार को महाकाल मंदिर पहुंचे थे, उन्होंने तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। रामदेव ने आरती ने बाद पहलगाम में हुए हमले को लेकर कहा कि, धर्म पूछकर गोली मारने वाले पाकिस्तान को जवाब जरूर देना चाहिए। महाकाल भी काल बनकर खड़े होंगे, और सत्य की विजय होगी।
पूजन के बाद रामदेव का महाकाल मंदिर समिति के प्रोटोकॉल अधिकारी अभिषेक शर्मा ने सम्मान किया। बाबा रामदेव सुबह चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के नंदी हॉल में करीब दो घंटे तक बैठकर रामदेव ने भगवान महाकाल की आराधना की। आरती के बाद रामदेव ने देहरी से पूजन किए, नंदी जी का पूजन अभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया।