Indore में अफसरों ने खेली जमकर होली, कलेक्टर आशीष सिंह ने जमकर मचाया धमाल

हमेशा गंभीर नजर आने प्रशासनिक अफसरों पर भी होली का रंग जमकर चढ़ा। कलेक्टर, निगमायुक्त एसडीएम सहित अन्य अफसरों ने एक दूसरे पर रंग बरसाए और गीतों पर भी थिरके। कलेक्टर साहब ने तो कीचड़ में घसीट घसीटकर अफसरों को रंगा , वही निगमायुक्त शिवम वर्मा और कलेक्टर आशीष सिंह का जय वीरू वाला अंदाज भी देखने को मिला।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर सुबह से अफसर जमा होने लगे थे। धीरे-धीरे होली का रंग जमने लगा। पारंपरिक पकवानों का स्वाद चखने के बाद एक दूसरे को अफसरों ने रंगना शुरू कर दिया। इसमें रंग और गुलाल तो ठीक लेकिन पीनी और कीचड़ में लेटा लेटाकर प्रशानिक अफसरों को भिगोया और रगड़ा गया।
कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम् वर्मा बॉलीवुड गानों पर थिरकते हुए नजर आए। बाकि अफसरों और पत्रकारों ने भी जमकर होली का मजा लिया।
बंगले पर होली के बाद कलेक्टर और निगमायक्त का जय और वीरू वाला अंदाज भी देखने को मिला , दोनों अफसर खुली जीप पर सवार होकर शहर घूमने निकले , कलेक्टर साहब जीप चला रहे थे तो निगमायुक्त साइड में बैठे थे , पीछे उनके बच्चे एन्जॉय कर रहे थे।
वही इंदौर के अफसरों की होली के ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है जिन्हे देखकर आम लोगों को खूब मजा आ रहा है।