एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

BJP सदस्यता अभियान में MP बनेगा नंबर-1, CM मोहन यादव ने लिया संकल्प   

BJP सदस्यता अभियान में मध्यप्रदेश नंबर 1 बनेगा , ये संकल्प मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लिया। बीजेपी आज पूरे प्रदेश में महा सदस्यता अभियान चला रही है।  देखिये ये खास रिपोर्ट

भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बुधवार को एमपी के सभी बूथों पर बीजेपी मेगा मेंबरशिप ड्राइव चला रही है। प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर 100-100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।  मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव , बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह सहित तमाम नेता भोपाल के लालघाटी चौराहे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। 

इस मौके पर मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्यय ऐसे विराट व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने आजादी के पहले राष्ट्र कार्य के लिए अपना पूरा जीवनअर्पित किया।  मोहन यादव ने सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि मध्यप्रदेश सदस्यता अभियान में देश में नंबर 1 आ रहा है।  गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी अब तक 77 लाख सदस्य फार्म भरकर और 85 लाख मिस कॉल द्वारा सदस्य बना चुकी है।  लेकिन अब बीजेपी के तमाम बड़े नेता इस अभियान को तेज गति देने के लिए एक एक बूथ पर जुट गए है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button