एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: BJP विधायक दल की बैठक संपन्न, CM मोहन यादव ने विधायकों से कही ‘मन की बात’

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, सभी विधायकगण अपने विधानसभा क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा बनाने के लक्ष्य को लेकर जुटें। सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन एवं जल संरक्षण व पौधारोपण के प्रति जनजागरण अभियान भी चलाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने कहा कि, भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। हम सभी कार्यकर्ताओं एक टीम के रूप में कार्य करते हुए इस लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर विजय प्राप्त की है। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी विधायकों के मेहनत और परिश्रम से यह सफलता प्राप्त हुई है। आज मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार ने जो बजट प्रस्तुत किया है, उस बजट में जनता पर कोई नया कर लगाए बिना, हर समाज, वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि, लोेकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में भाजपा को 203 विधानसभाओं में ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। बैठक का संचालन संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button