MP: CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी सौगात, एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का लोकार्पण

रविवार का दिन इंदौर शहर के लिए कई सौगातें लेकर आया है, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने सौगाता का पिटारा खोलते हुए शहर को कई सौगातें दी है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण किया. इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ये सौगात यात्रियों के लिए अच्छी है, इससे आवागमन में सरलता रहेगी.
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल-1 (T-1) का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया, यह टर्मिनल पुराने एयरपोर्ट भवन को 50 करोड़ की लागत से रेनोवेट करके तैयार किया गया है। इस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अजा वित्त विकास निगम अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायक मधु वर्मा और मनोज पटेल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, ये सौगात यात्रियों के लिए अच्छी है, इससे आवागमन में सरलता रहेगी. साथ ही इस सौगात के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डन मंत्री राममोहन नायडू का आभार जताया है.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो सीएम डॉ. मोहन यादव ने सौगाता का पिटारा खोलते हुए इंदौर को कई सौगातें दी है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण किया है.



