MP: गोवंश पालने वालों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड, CM मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज धूमधाम से गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया। उन्होंने गोशाला में गायों की सेवा कर उन्हें भोजन कराया। इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यकों के गाय पालने पर कहा कि गौ माता हिंदू-मुस्लिम में अंतर नहीं करती, सबको दूध देती है। उन्होंने कांजी हाउस को गायों का जेल बताते हुए बड़ा ऐलान किया कि, प्रदेश के हर नगरीय निकाय में गौशालाएं खोली जाएगी। साथ ही गोकशी करने वालों को 7 साल की सजा होगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने गाय पालने वाली अल्पसंख्यक महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि गौ माता हिन्दू-मुस्लिम में अंतर नहीं करती, सबको दूध देती है। वोट बैंक के लिए गाय पर राजनीति करने वालों को ये समझ में आना चाहिए। सभी को इसे पालना चाहिए। इसका वंश सबके घर में है, क्या हिन्दू क्या मुसलमान। मेरे पचासों अल्पसंख्यक दोस्त हैं जिनके घर गाय है।
सीएम ने कहा कि, गौवंश में मध्य प्रदेश तीसरे से पहले नंबर पर आएगा। ये सरकार का संकल्प है। अभी प्रदश में 1 करोड़ 39 लाख गौवंश हैं। हम आगे पहले नंबर पर आएंगे। गौवंश के बिना खेती संभव नहीं है। मोहन यादव ने कहा, गौपालकों के लिए क्रेडिट कार्ड बनाए जाएंगे, 20 रुपए प्रति गाय मिलने वाला अनुदान 40 रुपए प्रति गाय किया गया हैं
कुल मिलाकर गोवर्धन पूजा के मौके पर मोहन सरकार ने गौसेवा का बड़ा संकल्प लेते हुए प्रदेश के गोपालकों के लिए कई बड़े ऐलान कर दिए।