MP: CM मोहन यादव ने किए महाकाल दर्शन, तलवारबाजी करते हुए दिखा अलग अंदाज

रंगपंचमी के पावन अवसर पर प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन आए और श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की है। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव का अलग अंदाज देखने मिला है, जहां ध्वज पूजन के साथ ही निकली परंपरंगत गेर में सीएम मोहन यादव तलवाजी करते दिखाई दिए.
उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान महाकाल का विधिवत अभिषेक किया, और नंदी हॉल में बैठकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। रंगपंचमी के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव महाकाल मंदिर से निकलने वाली पारंपरिक गेर में शामिल हुए। उन्होंने परंपरागत गैर ध्वजा का पूजन किया और उत्सव में भाग लेते हुए शस्त्र संचालन का प्रदर्शन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री तलवारबाजी करते हुए भी नजर आए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग मौजूद रहे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो रंगपंचमी के अवसर पर उज्जैन में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि कि कामना की है।


