एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

CM मोहन यादव ने सैम पित्रोदा पर साधा निशाना, कांग्रेस पर कसा तंज

सैम पित्रोदा को दोबारा ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज, उन्होंने कहा कि, चुनाव के बाद असली चरित्र दिखाती है, कांग्रेस।

डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस, चुनाव के बाद असली चरित्र दिखाती है। कांग्रेस कर्णधारों को सैम पित्रोदा को फिर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि, सच्चे अर्थों में कांग्रेस का चरित्र दोमुहा है। इसका सबसे अच्छा उदाहरण सैम पित्रोदा की कांग्रेस में वापसी है। बड़े दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है, “कांग्रेस हमेशा चुनाव के समय अलग रोल में रहती है, और चुनाव के बाद असली चरित्र दिखाती है।”

डॉ यादव ने कहा कि, सैम पित्रोदा के माध्यम से भारत के विभिन्न प्रांतो में रहने वाले स्थानीय रहवासियों को (आदिवासी अंचल के लोगों को) अपमान का घूंट पीना पड़ा। वो कांग्रेस का कितना शर्मनाक का बयान था। जब कांग्रेस ने कहा था, हमारा इनसे कोई लेना-देना नहीं है और उनको अपनी पार्टी से बाहर कर दिया। जैसे ही चुनाव निकला कांग्रेस अपने वादे से मुकर गई।

प्रधानमंत्री ने उस समय भी कहा था, कांग्रेस पित्रोदा को निकाल रही है, कांग्रेस का दरवाजा वापस खुलेगा और सैम पित्रोदा कांग्रेस की धरोहर बनकर निकलेगा। आज वह सबके सामने उदाहरण बना है। कांग्रेस के कर्णधारों को देश से माफी मांगना चाहिए कि उनसे गलती हुई और सैम पित्रोदा को फिर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button