MP: CM मोहन यादव के जन्मदिन पर उज्जैन को मिली सौगात, क्या रहा खास, जानिए

महाकाल की नगरी उज्जैन को 26 औद्योगिक इकाइयों की सौगात मिली। एमपी के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इंजीनियरिंग कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन संभाग स्थित औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर उज्जैन शहर को 26 नई औद्योगिक इकाइयों का तोहफा दिया। इनमें 22 नए उद्योगों की नींव रखी गई तो वहीं चार उद्योगों का उद्घाटन किया गया। इन सब परियोजनाओं में लगभग 957.98 करोड रुपए का निवेश होगा। इससे लगभग 5000 के करीब लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
महाकाल की नगरी में विक्रमादित्य का गौरवशाली अतीत है, हर कोई उज्जैन से अपना संबंध जोड़ना चाहता है। मोहन यादव ने कहा कि, पहली बार संभागीय इंडस्ट्री कांक्लेव में डेढ़ लाख करोड़ के एमओयू उज्जैन के लिए हुए। वही उज्जैन ने भूमिपूजन और लोकार्पण का ऐलान किया।
मोहन यादव ने कहा हमारी सरकार सुशासन के लिए जानी जाएगी, सरकार कमिटमेंट निभाने के लिए तत्पर है। मोहन यादव ने कहा कि जो भी पांच साल सात साल पुराने अर्थात शिवराज सरकार के समय के भी जो कमिटमेंट है उन्हें भी पूरा किया करवा, जो कहा है करके दिखाएंगे।
बता दें की, मोहन यादव ने कई उद्योगपतियों से विक्रम उद्योगपुरी में निवेश के लिए संपर्क किया था। इन 26 उद्योगों में सबसे ज्यादा 11 इकाईया विक्रम उद्योगपुरी में लगेंगे। इसके नजदीक मेडिकल डिवाइस पार्क में तीन इकाई स्थापित होगी।