Indore में पटाखा फोड़ने पर भिड़े दो पक्ष, गाड़ियों में लगाई आग

इंदौर में उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां दीपावली पर पटाखा जलाने की बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। वहीं इसके बाद दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बन गया।
इस दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ-साथ वाहनों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया है। शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में उसे वक्त विवाद हो गया, जब दीपावली पर कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पटाखे फोड़ने को लेकर आपत्ति ली, जहां इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।
वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी। वहीं कुछ लोगों ने पत्थर धार्मिक स्थलों पर भी फेंक दिए। इसके बाद गुस्सा ही भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी। वहीं घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।