Indore: नई तकनीक से इंदौरियों ने दी बप्पा को विदाई, सम्मानपूर्वक हुआ गणेश विसर्जन

इंदौर नगर निगम द्वारा नई तकनीक से गणेश प्रतिमाओं का सम्मान पूर्वक विसर्जन किया जा रहा है, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जवाहर टेकरी पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया, जिसमे पर्यावरण का भी खास ख्याल रखा गया।
दस दिवसीय गणेश उत्सव के बाद स मंगलमूर्ति श्रीगणेश को सम्मान पूर्वक विदाई का सबसे अहम् काम होता है, जिसका ख्याल इंदौर नगर निगम खास तौर पर रख रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में प्रथम पूज्य बप्पा को न सिर्फ सम्मान पूर्वक विसर्जित किया जा रहा है बल्कि इस बात का भी ख्याल रखा जा रहा है कि पर्यावरण को भी नुकसान न हो। शहर की जवाहर टेकरी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव , निगमयुतक शिवम् वर्मा , एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया , अश्विनी शुक्ल , निरंजन सिंह चौहान ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर विसर्जन किया।
नगर निगम ने शहर में गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित करने के लिए 97 जगहों पर निगम के मूर्ति संग्रहण पंडाल लगाए थे, जहाँ से शत प्रतिशत प्रतिमाओं को इकठ्ठा किया गया , जिन्हे नगर निगम की नविन तकनीक कन्वेयर बेल्ट, हाइड्रोलिक लिफ़ , और क्रेन के द्वारा गणेश प्रतिमाओं को सम्मान पूर्वक विसर्जित किया। मेयर भार्गव की माने तो इस बार 95 प्रतिशत प्रतिमाओं का विसर्जन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है , खास बात ये रही कि कई बड़ी प्रतिमाओं को भी विसर्जन के लिए निगम के सुपुर्द किया गया।
कुल मिलाकर हर साल की तरह इस साल भी इंदौर नगर निगम ने पर्यावरण हितैषी कुंड का भी निर्माण किया है,जहां मिट्टी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जा सकेगा। साथ ही विसर्जन के दौरान किसी तरह की कोई घटना न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।