एमपी-citiesएमपी-ब्रेकिंगमेरा-देशराजधानी-रिपोर्टविशेष

MP: माँ बगलामुखी मंदिर में गौतम गंभीर, विधि-विधान से विशेष पूजन किया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने आध्यात्मिक शक्ति अर्जित करने के लिए मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में दर्शन किए। गंभीर ने मां के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना कर टीम इंडिया की जीत और देश की सुख-शांति कि कामना की है।

शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गौतम गंभीर मंदिर परिसर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने विधि-विधान से मां बगलामुखी के दर्शन किए। इस दौरान विशेष हवन, पूजन-अर्चना करवाई गई। गंभीर ने न सिर्फ भारतीय टीम की जीत की कामना की, बल्कि देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की। मदिर परिसर में इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारी, ट्रस्ट सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जैसे ही गंभीर के आने की सूचना फैली, श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

पूजा संपन्न होने के बाद गौतम गंभीर करीब 45 मिनट तक शांत भाव से मां के दरबार में ध्यानमग्न रहे। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए, जहां 18 जनवरी को होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा एकदिवसीय मुकाबला खेला जाना है।इस आध्यात्मिक दौरे को टीम की सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि मां बगलामुखी का आशीर्वाद टीम इंडिया को मैदान पर कितनी मजबूती देता है। इंदौर में होने वाला मुकाबला पहले से ही रोमांचक माना जा रहा है, ऐसे में गौतम गंभीर की यह आध्यात्मिक पहल खिलाड़ियों के मनोबल को और मजबूत कर सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button