Indore: इंदौर आएंगे BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कार्यकर्ता ऐतिहासिक स्वागत के लिए तैयार

MP में BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल इंदौर नगर आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और मीडिया सर रूबरू हुए। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत, रैली और रोड शो होगा.
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 7 जुलाई को इंदौर दौरे पर आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। मंत्री वियजयवर्गीय ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कहा कि केंद्रीय नेतृत्व जिसे तय कर दे उसके खिलाफ कोई फॉर्म नहीं भरे ये सिर्फ बीजेपी में संभव है। देश में भाजपा जैसी एक भी पार्टी नहीं बची है। कम्युनिस्ट पार्टी भी अपना वोट डायवर्ट करती है।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पहले भगवान खजराना गणेश मंदिर में दर्शन करेंगे। उसके पश्चात राऊ विधानसभा में स्थित बंदी छोड़ गुरुद्वारा में मात्था टेकेंगे। रैली रोड शो के रूप में पहुंचेंगे। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा आयोजन की जिम्मेदारी विधायक मधु वर्मा पर है, और मधु भैया कोई भी काम छोटा नहीं करते है , एक रैली और रोड शो होगा। कार्यक्रम में बूथ त्रिदेवों से लेकर शक्ति केंद्र की टोली, मंडल नगर एवं प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
कुल मिलाकर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नया निर्वाचन होने के बाद इस पहले कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। हर नेता खंडेलवाल की नजर में आने की कोशिश करेगा। खंडेलवाल के कार्यकाल में ही अब सरकार द्वारा नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति की जाना है। साथ ही निगम, मंडल में भी नियुक्ति होना है। इसके अतिरिक्त प्रदेश इकाई और शहर इकाई का गठन भी होना है। निश्चित तौर पर पद प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले नेता खंडेलवाल के समक्ष शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपने नंबर बढ़ाने की कोशिश करेंगे।